प्रदेश के गृह मंत्री करेंगे जाबांजों का सम्मान, होमगार्ड मुख्यालय भोपाल में आज होगा समारोह

भोपाल डेस्क : 

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को आपदा प्रबंधन में नागरिकों की सुरक्षा करने वाले जाबांज जवानों का सम्मान करेंगे। डॉ. मिश्रा जवानों के सम्मान समारोह में राहत एवं बचाव कार्य में बहुउपयोगी आधुनिक संसाधनों से लैस (मल्टी यूटिलिटी व्हीकल) वाहनों का लोकार्पण भी करेंगे। पुलिस महानिदेशक होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन डॉ. पवन जैन ने बताया है कि समारोह होमगार्ड मुख्यालय जहांगीराबाद में आज शुक्रवार 30 सितंबर की शाम 5 बजे होगा।

Exit mobile version