MPPSC : मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में 2053 पदों पर होगी भर्ती, प्रस्ताव भेजा, देखें पूरी डिटेल

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश में रोजगार को लेकर बड़ी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग 2 हजार से ज्यादा पद भरने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग में 4 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। इनमें से 2053 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने रोस्टर फाइनल कर MPPSC को भर्ती प्रस्ताव भेज दिया है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि विभाग में जल्द ही 4 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी। विभाग में 2053 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रोस्टर फाइनल कर MPPSC को भर्ती का प्रस्ताव ऑनलाइन भेजा जा चुका है। पहले चरण में सहायक प्राध्यापक के विभिन्न विषयों के 1669 पदों, ग्रंथपाल के 255 पदों एवं खेल अधिकारी के 129 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि अराजपत्रित संवर्ग के रिक्त पद कर्मचारी चयन मंडल से भरे जाएंगे।

दूसरे चरण में शेष पद भरे जाएंगे
खाली पद दो चरणों में भरे जाएंगे। पहले चरण में 2053 पद भरे जा रहे हैं। दूसरे चरण में शेष पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, यह पद कब भरे जाएंगे, इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

दिसंबर में ही निकलेंगी भर्ती
जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव MPPSC को भेज दिया है। उसने भी लगभग सहमति दे दी है। इस संबंध में जल्द ही विज्ञापन भी जारी किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो दिसंबर खत्म होने से पहले यानी इसी साल इस संबंध में भर्ती निकल जाएंगी।

गेस्ट फैकल्टी को होगा फायदा
गेस्ट फैकल्टी वालों को 4 नंबर दिए गए हैं। इनका नोटिफिकेशन इसी साल तक का है। इस कारण इन पदों पर भर्ती इसी साल निकालना जरूरी है, नहीं तो उन्हें दोबारा करना पड़ेगा। इस कारण विभाग इसी साल भर्ती निकालने का प्रयास कर रहा है।

5 साल बाद होगी भर्ती
उच्च शिक्षा विभाग ने पांच साल पहले यानी साल 2017 में करीब ढाई हजार पद भरे थे। इससे पहले 1992 में जनरल के पद निकले थे। उसके बाद से 2017 तक सामान्य वर्ग के लिए भर्ती नहीं निकली थी, लेकिन 1994-98 में बैकलॉक के पद भरे गए थे। लंबे समय बाद 2017 में सामान्य के पद भरे गए थे।

सभी पदों पर इस तरह होती है भर्ती

Exit mobile version