मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव: 63 हजार पंच, 200 सरपंच पद के लिए वोटिंग 5 जनवरी को, 9 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश में फिर से पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। 5 जनवरी को कुल 63 हजार 300 पंच और 200 सरपंचों के लिए वोटिंग होगी। इसके चार दिन बाद नतीजे भी आ जाएंगे। 9 जनपद सदस्यों के लिए भी वोटिंग होगी। 22 दिसंबर तक नामांकन भरे जांएगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों के आम/उप चुनाव वर्ष 2022 उत्तरार्ध के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके बाद 15 दिसंबर से नाम निर्देशन पत्र भी लिए जाने लगे हैं। इसके साथ ही एक बार फिर गांवों में उप चुनाव का शोर सुनाई देने लगा है। हालांकि, माहौल वैसा नहीं है, जो मुख्य चुनाव के दौरान देखने को मिला था।

मत पत्र और ईवीएम दोनों से होगी वोटिंग
वोटिंग 5 जनवरी 2023 को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगी। पंच पद के लिए मतदान मत पत्र से होगा। वहीं, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान ईवीएम से होंगे।

चुनाव की यह प्रोसेस

ऐसे होगी काउंटिंग
पंच पद के लिए काउंटिंग वोटिंग के तुरंत बाद ही पोलिंग बूथ पर होगी। सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की काउंटिंग 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालय पर ईवीएम से होगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम 9 जनवरी को और जिला पंचायत सदस्य के परिणाम 10 जनवरी को घोषित होंगे।

इतने पदों के लिए चुनाव
पंच के 61 हजार 936 पद के लिए उप चुनाव और 1364 पद के लिए आम निर्वाचन होगा। सरपंच के 122 पद के लिए उप निर्वाचन एवं 78 पद के लिए आम निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत सदस्य के 9 पद के लिए उप निर्वाचन होगा। संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है।

Exit mobile version