प्रदेश में धूमधाम से मनाएंगे जनजातीय गौरव दिवस: मुख्यमंत्री

भोपाल डेस्क : 

प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस 15 नवम्बर को मनाने के निर्णय के लिए मध्यप्रदेश सदैव ऋणी और आभारी रहेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि- आज यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से भारत की संस्कृति, जीवन-शैली, सौर ऊर्जा, युवाशक्ति, पर्यावरण-संरक्षण सहित मन की बात से अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया कि कैसे अपने परिवेश के साथ सद्भाव में रहना है और अपनी संस्कृति पर गर्व करना है। उनसे प्रेरित होकर उनके सपनों को पूरा करने और अपने जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए देश में कार्य हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। प्रधानमंत्री श्री मोदी गत वर्ष 15 नवम्बर को मध्यप्रदेश आकर राजधानी भोपाल में दिवस में शामिल हुए थे। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासी और जनजातीय समाज को एकजुट करने और देश को आजादी दिलाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। उनके योगदान का सदैव स्मरण करना हमारा दायित्व भी है।

Exit mobile version