एमपी बोर्ड परीक्षा: दोनों ही परीक्षाएं में 20 लाख विद्यार्थी सामिल होंगे, 10वीं के एग्जाम 1 मार्च, 12वीं के पेपर 2 मार्च से

भोपाल डेस्क :

एमपी बोर्ड की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी के एग्जाम टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। हाई स्कूल की परीक्षाएं 1 मार्च, जबकि हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 9 से 12 बजे तक रहेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुक्रवार देर शाम पूरा टाइम टेबल जारी किया है। दोनों का ही पहला पेपर हिंदी का होगा। 

दोनों ही परीक्षाएं में 20 लाख विद्यार्थी सामिल होंगे। 10वीं में 12 लाख और 12वीं में लगभग 8 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

Exit mobile version