केंद्र में महिला शक्ति, राजनीतिक दलों का सबसे ज्यादा फोकस महिलाओं पर: इंदौर की आबादी में 48.2% महिलाएं, 49.22% वोटिंग पॉवर उन्हीं के हाथ में

इंदौर डेस्क :

इस बार चुनाव में शक्ति ही केंद्र में है। 2011 की जनगणना के अनुसार 32 लाख 76 हजार 697 की आबादी में 15 लाख 77 हजार 70 यानी 48.2 फीसदी महिलाएं हैं। वहीं इस विधानसभा चुनाव के लिए बनी वोटर लिस्ट में कुल 27 लाख 62 हजार 507 वोटर हैं। इसमें 13 लाख 65 हजार 871 यानी 49.22% महिलाएं हैं। यही वजह है कि राजनीतिक दलों का सबसे ज्यादा फोकस महिलाओं पर है।

शक्ति काे समर्पित योजनाओं में हिस्सेदारी

  • लाड़ली बहना- 4.57 लाख
  • लाड़ली लक्ष्मी – 1.92 लाख
  • उज्ज्वला गैस कनेक्शन – 58 ​हजार
  • प्रॉपर्टी की मालिक – 52 हजार से ज्यादा
  • प्रॉपर्टी में सह स्वामित्व – 60 हजार

सामाजिक सुरक्षा में महिलाएं

  • वृद्धावस्था पेंशन – 55610
  • नि:शक्तजन-दिव्यांग पेंशन – 12995
  • कल्याणी योजना – 74988
  • इंदिरा गांधी विधवा पेंशन – 16000
  • पीएम मातृ वंदना योजना – 1.52 लाख

आत्मनिर्भरता में पूरी भागीदारी

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – 1839
  • महिला स्वयं सहायता समूह – 4243
  • इनसे जुड़ी महिलाएं – 51000
  • महिला स्टार्टअप – 210

(आंकड़े प्रशासन के अनुसार)

हकदारी

भाजपा ने महिलाओं के नाम रजिस्ट्री कराने पर रजिस्ट्री शुल्क में 2% की छूट दी है। इससे पहले कांग्रेस ने एक हजार के स्टाम्प पर प्रॉपर्टी में सहभागी बनाने की योजना शुरू की थी।

ब्याज की छूट

स्टार्टअप व आईटी सेक्टर में काम के लिए महिलाओं को ब्याज में 2 फीसदी की छूट दी जाती है। वर्तमान में 900 से ज्यादा स्टार्टअप हैं। 210 से ज्यादा की मालिक महिलाएं हैं।

आजीविका

आजीविका मिशन में 4243 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। इनसे 51 हजार परिवार की महिलाएं जुड़ी हैं। समूह रोजमर्रा की जीवन उपयोगी वस्तुएं बना रहे हैं।

 

Exit mobile version