शासकीय आदेश की अवहेलना: नहीं मनाई संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती, ग्राम पंचायत के ताले ही नहीं खोले

राजगढ़ डेस्क :

शासकीय कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह शासन के आदेश को भी नहीं मान रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश अनुसार 5 फरवरी 2023 को संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाने का था। लेकिन मुख्यमंत्री के आदेश का पालन भी नहीं किया जा रहा।

मामला ग्राम कांसरोद जिला राजगढ़ तहसील पचोर ग्राम पंचायत कांसरोद का है
ग्राम पंचायत कांसरोद में 5 फरवरी 2023 को रविदास जयंती मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार मनानी थी ग्रामीण जन वहां सुबह 10:00 बजे पंचायत पहुंचे पंचायत में ताला लगा हुआ था लगभग परिजन 3:00 बजे तक सरपंच मंत्री का इंतजार किया यह लोग आएंगे और पंचायत खोलेंगे और रविदास महाराज की प्रतिमा पर माला फूल अर्पित करेंगे परंतु यह सब नहीं हुआ
ग्राम पंचायत नहीं खोली सरपंच ने और ना ही मंत्री ने परिजन वहां से परेशान होकर घर लौट गए हमारी शासन से मांग है कि सरपंच और मंत्री पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए जो कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार भी नहीं मनाई 5 फरवरी को ग्राम पंचायत कांसरोद में गुरु रविदास जयंती नहीं मनाई गई जिसके चलते सभी ग्रामीणों में आक्रोश व्यक्त हैं। और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से दोषी जिम्मेदारों पर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।

सुबह से ही ग्रामीण जन इंतजार करते रहे कि आज संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती ग्राम पंचायत में मनाई जाएगी लेकिन ना तो सरपंच और ना ही सचिव कोई भी ग्राम पंचायत नहीं पहुंचा और ना ही ग्राम पंचायत के ताले खुले इससे साफ जाहिर होता है कि इन लोगों की कैसी मानसिकता है साथ ही जिले की ऐसी अनेकों ग्राम पंचायत हैं जिनमें संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती नहीं मनाई गई। जबकि शासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत को जयंती मनाने के लिए ₹2000 की राशि भी उपलब्ध कराई गई थी।

सरकार को ऐसे गैर जिम्मेदार कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

Exit mobile version