शिवराज सिंह चौहान ने किया जबलपुर में रोड शो: CM की घोषणा- कटंगी और पौड़ी को बनाएंगे तहसील

शिवराज बोले- ...तो कई योजनाएं बंद हो जाएंगी

जबलपुर डेस्क :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में जनदर्शन यात्रा की। इस दौरान महिलाओं ने सीएम शिवराज को राखियां भी भेंट की। इससे पहले मुख्यमंत्री पाटन विधानसभा के गुबरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कटंगी और पौड़ी को तहसील उन्होंने कटंगी और पौड़ी को तहसील बनाने का ऐलान किया। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान से वंचित लोगों के लिए सीएम जन आवास योजना की घोषणा भी की।

शिवराज बोले- पैसा चाहिए, तो भाजपा को जिताओ

शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे सीएम गुबरा में पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से कटंगी पहुंचे। यहां उन्हाेंने महिला सम्मेलन को संबोधित किया। शिवराज ने कहा कि यदि कांग्रेस आई तो कई योजनाएं बंद हो जाएंगी। इसके पहले भी जब कांग्रेस की सरकार आई थी, तब उन्होंने कन्यादान योजना का पैसा नहीं दिया था। छात्रों को मिलने वाली योजनाओं का पैसा बंद हो जाएगा। मजदूरों को मिलने वाली संबल योजना का पैसा बंद हो जाएगा, इसलिए दोबारा से भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में जिताएं।

सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना के सम्मेलन में बहनों से राखी बंधवाई। कहा- ‘इस राखी के धागे की कसम है, जब तक बहनों को सम्मान का जीवन नहीं दिलवा देंगे, तब तक काम करते रहेंगे।’

जबलपुर में सीएम शिवराज का रोड शो

कटंगी से शिवराज जबलपुर पहुंचे। यहां पूर्व और उत्तर मध्य विधानसभा में रोड शो किया। यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद राकेश सिंह, भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जबलपुर में उन्होंने शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। यहीं से जनदर्शन यात्रा में शुरू की।

रोड शो घमापुर चौक, बेलबाग, भारतीपुर, बड़ी ओमती, नया मोहल्ला होते हुए मालवीय चौक और फिर गोल बाजार पहुंची। रोड शो में महिलाओं ने मंच लगाकर यात्रा का स्वागत किया। इस महिलाओं ने उन्हें राखी भी भेंट की। यहां सीएम सभा को संबोधित कर रहे हैं। सभा से सीएम स्वराज कॉलोनी योजना का शुभारंभ भी करेंगे।

उत्तर मध्य, पश्चिम और पूर्व विधानसभा पर कांग्रेस का कब्जा

जिस जगह सीएम शिवराज का रोड शो और सभा हुई है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जबलपुर शहर की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। कांग्रेस ने उत्तर मध्य, पश्चिम और पूर्व विधानसभा जीती थी। भाजपा को सिर्फ कैंट सीट मिली थी। ऐसे में सीएम अब हारी हुई सीटों पर फोकस कर रहे हैं। भाजपा ने जबलपुर की दो विधानसभा सीट के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बरगी विधानसभा से नीरज सिंह और पूर्व से अंचल सोनकर को टिकट दिया है।

भाजपा मंडल महामंत्री को किया नजरबंद

पश्चिम विधानसभा में मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने भाजपा मंडल महामंत्री राम कुमार चौधरी को उनके ही घर नजरबंद कर दिया। शुक्रवार सुबह ही पुलिस कर्मी उनके घर पहुंच गए।

दरअसल, दो दिन पहले अपने साथ हुई घटना के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाना चाहते थे। वे रोड शो के दौरान ही उनसे मिलना चाहते थे। वह घर से निकल पाएं, इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई।

सितंबर में होगी भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा

जनदर्शन यात्रा के बाद अगले महीने यानी 2 से 5 सितंबर तक जनआशीर्वाद यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें सीएम शिवराज सिंह सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। यात्रा में प्रदेश के 20 साल और केंद्र के 9 साल के कार्यकाल को जनता के सामने रखा जाएगा। यात्रा की प्रारंभिक रूपरेखा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं।

Exit mobile version