युवा उत्सव तहत 6 प्रतियोगिताओं का आयोजन

विदिशा डेस्क :

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
जिला युवा अधिकारी सलीम खान ने बताया कि युवा उत्सव के तहत कुल छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कविता, लेखन, यंग आर्टिस्ट, पेंटिंग, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता के अलावा युवा संवाद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार राशि के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी प्रदाय किए जाएंगे।
जिला युवा अधिकारी खान ने जिले के युवा जनों से आग्रह किया है कि उपरोक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए व अन्य जानकारी के लिए नेहरू युवा केन्द्र 159 पानी की टंकी के पास कृष्णा कॉलोनी दुर्गानगर विदिशा कार्यालय से भी सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती हैं।

Exit mobile version