प्रदेश में गांधी जयंती पर 1.5 करोड़ लोगों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड , सौंपा प्रमाण पत्र

जयपुर डेस्क :

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने विश्व अहिंसा दिवस और महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेश भर में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों द्वारा सर्वधर्म सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिए कला एवं संस्कृति विभाग को प्रोविजनल प्रमाण पत्र दिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ और संयुक्त शासन सचिव पंकज ओझा ने यह प्रमाण पत्र सौंपा।

उल्लेखनीय है कि रविवार को राज्य भर में आयोजित सभा में प्रदेश के गणमान्य लोग, गांधीवादी, विचारक चिंतक, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूह राजीविका समूह सेल्फ हेल्प ग्रुप, अभिभावक गण जनप्रतिनिधि गण, सांसदगण, विधायकगण मंत्रीगण एवं आमजन द्वारा सहभागिता कर लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Exit mobile version