जयपुर बना देश का 11वां व्यस्त एयरपोर्ट: पर्यटन सीजन में बढ़ी व्यस्तता, बढ़ता हवाई ग्राफ

जयपुर डेस्क :

जयपुर एयरपोर्ट पर इस पर्यटन सीजन में लगातार व्यस्तता बढ़ती जा रही है। फरवरी माह में जयपुर एयरपोर्ट से 4.70 लाख यात्रियों ने यात्रा की है। यह संख्या प्री-कोविड लेवल के मुकाबले भी अधिक रही है। दरअसल अब हवाई यात्रा पर कोविड का असर खत्म हो चुका है। जयपुर में पर्यटन सीजन होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटकों का आवागमन हो रहा है।

इसका असर हवाई यातायात पर भी देखा जा रहा है। जयपुर एयरपोर्ट से इस फरवरी में पिछले साल फरवरी की तुलना में 55 फीसदी अधिक यात्रियों ने यात्रा की है। इस माह कुल यात्रीभार में 92 प्रतिशत संख्या घरेलू यात्रियों और 8 फीसदी संख्या अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रही है। औसतन रोजाना 15548 यात्रियों ने यात्रा की है, जबकि रोजाना औसतन 64 फ्लाइट्स का संचालन हुआ है। हालांकि इससे पहले जनवरी 2023 में रोजाना यात्रीभार 16990 रहा था। वहीं सबसे ज्यादा व्यस्त रूट की बात करें तो जयपुर से घरेलू रूट पर सबसे ज्यादा यात्रीभार मुंबई, दिल्ली और बैंगलुरू के लिए रहा है। जबकि अंतरराष्ट्रीय सेक्टर में दुबई, शारजाह और मस्कट यात्रियों के पसंदीदा शहर रहे हैं।

बुजुर्गों की मार्च के अंत में काठमांडू की हवाई यात्रा

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा याेजना के‎ तहत काठमांडू पशुपतिनाथ की यात्रा‎ हाेगी। फिलहाल नेपाल उड़ान के लिए तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस माह के आखिर में यात्रा प्रस्तावित हाे सकती है। वहीं शुक्रवार को अमृतसर/वैष्णाेदेवी‎ ‎यात्रा पर बुजुर्ग यात्री रवाना हुए। यात्री 14 मार्च को यात्रा से लाैटेंगे। जयपुर जंक्शन से रवाना हुई ट्रेन में जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के यात्री सवार हुए। इनमें जयपुर के 332 यात्री तीर्थ के लिए गए हैं।

Exit mobile version