विश्व पोलियो दिवस का आयोजन


विदिशा :-
जिला चिकित्सालय में आज सिल्वर जुबली विश्व पोलियो दिवस का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एपी सिंह ने कहा कि आमजनो के सहयोग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के द्धारा संपादित कार्यो से पोलियो विमुक्त देश हुआ है।
कार्यक्रम स्थल पर पल्स पोलियो अभियान में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य विभाग के अमले को प्रशंसा पत्र प्रदाय कर पुरस्कृत किया गया है। जिसमें बार्ड वाय पूरन सिंह प्रजापति, स्टाफ नर्स नीलाम भास्कर के कार्यो पर विस्तृत प्रकाश डाला गया है।
जिले में पल्स पोलियों अभियान से विमुक्ति को बनाए रखने तथा लेबर रूम स्टाफ नर्स एवं संस्थागत टीकाकरण में कार्यरत स्टाफ को संकल्प दिलाया गया है। कार्यक्रम को सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ संजय खरे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकगण सहित अन्य स्टाप मौजूद रहा।