मध्यप्रदेश को कृषि क्षेत्र में शानदार कार्य करने पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया पुरस्कृत

अपर मुख्य सचिव कृषि केसरी ने एआईएफ दल के साथ प्राप्त किया पुरस्कार

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश को कृषि अवसरंचना कोष एवं सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिये नई दिल्ली में पुरस्कृत किया गया। मध्यप्रदेश ने वर्ष 2022 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एपी शिंदे हाल कृषि संस्थान पूसा नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले राज्यों को सम्मानित किया।

मध्यप्रदेश शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास अजीत केसरी ने मध्यप्रदेश एआईएफ दल के साथ पुरस्कार प्राप्त किया।

Exit mobile version