100 मीटर से अधिक ऊंचे ट्विन टावर को 12-15 सेकेंड में ध्वस्त कर दिया गया। सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने के लिए 3,700 किलोग्राम से अधिक बारूद का इस्तेमाल किया

नई दिल्ली डेस्क :

नोएडा सेक्टर नंबर 93 में बने सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर को रविवार दोपहर उपरांत 2:30 बजें जमीदोज कर दिया गया। 100मीटर से अधिक की ऊंचाई बाले टावरों को ढाहने में महज 12 से15 सेकेंड का समय लगा। इन्हे गिरान में 3700 किलो बारूद का इस्तमाल किया गया। वाटरफॉल इम्प्लोजन’ तकनीक की मदद से गिराया गया ट्विन टावर को गिराए जाने से करीब 28 हजार मीट्रिक टन मलबा निकलेगा। और उस मलबे लगभग ₹15 करोड़ कीमत आंकी गई हैं।

सुपरटेक ने बताया कि ट्विन टावर को जमी दूर किए जाने से उसे 500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है

नोएडा स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर को रविवार को गिरा दिया गया। विस्फोट के बाद 15 सेकेंड में विशाल इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गई। अवैध रूप से निर्मित इन ट्विन टावर को धराशायी करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के एक साल बाद यह कार्रवाई की गई है।

कई मिसाइलों के बराबर विस्फोटक का इस्तेमाल

लगभग 100 मीटर से अधिक ऊंचे टावर को 12-15 सेकेंड में ध्वस्त कर दिया गया। सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने के लिए 3,700 किलोग्राम से अधिक बारूद का इस्तेमाल किया गया। ट्विन टावर विध्वंस में जितने विस्फोटकों की मात्रा प्रयोग में लाई गई वह अग्नि-V मिसाइल के तीन वारहेड्स, ब्रह्मोस मिसाइल के 12 या चार पृथ्वी मिसाइलों के बराबर है।

बता दें कि दिल्ली की प्रतिष्ठित कुतुब मीनार (73 मीटर) से ऊंचे इन टावर को ‘वाटरफॉल इम्प्लोजन’ तकनीक की मदद से गिराया गया। ट्विन टावर भारत में अब तक ध्वस्त की गई सबसे ऊंची संरचनाएं रहीं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 93ए में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग सोसाइटी के भीतर 2009 से ‘एपेक्स’ (32 मंजिल) और ‘सियान’ (29 मंजिल) टावर निर्माणाधीन थे। इमारत गिराने के लिए 3,700 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।

ट्विन टावर को गिराए जाने से करीब 28 हजार मीट्रिक टन मलबा निकलेगा। वह भी 15 करोड़ रुपए से अधिक में बिकेगा। नोएडा अथॉरिटी ने बताया है कि मलबे का निस्तारण मानकों के अनुसार किया जाएगा। ट्विन टावर को गिराए जाने के दौरान एहतियात के तौर पर आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया था पूरे इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था।

ध्वस्तीकरण के बाद आसपास के इलाकों में मौजूद पेड़ पौधों पर जमी धूल को भी तुरंत हटाने की पूरी तैयारी की गई है। नोएडा अथॉरिटी ने कहा है कि प्रदूषण से निपटने के लिए आने वाले कई दिनों तक इलाक़े में पानी का छिड़काव किया जाएगा। सुपरटेक ट्विन टावरों गिराने के दौरान क्षेत्र में एनडीआरएफ के अलावा 560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग, 4 क्विक रिस्पांस टीमें भी यहां तैनात की गई थीं।

Exit mobile version