राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आज 100 दिन पूरे: अलवर से यात्रा हरियाणा में एंट्री करेगी, हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और वहां के कांग्रेसी विधायक भी शामिल होंगे

न्यूज़ डेस्क :

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आज 100 दिन पूरे हो गए। अब तक राहुल गांधी राजस्थान में 70 फीसदी यात्रा पूरी कर चुके हैं। अलवर से यात्रा हरियाणा में एंट्री करेगी। आज भारत जोड़ो यात्रा एक ही फेज में 22 किलोमीटर का सफर तय ​करेगी।

आज टी ब्रेक की जगह सीधा लंच ब्रेक रखा गया है। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर आज जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। राजस्थान में राहुल गांधी की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

सुबह 6 बजे दौसा के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट से यात्रा शुरू हो चुकी है। यह 11 बजे यात्रा दौसा के गिरिराज धरण मंदिर पहुंचेगी। यही यात्रा का आखिरी पॉइंट होगा। इसके बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से जयपुर जाएंगे।

आज एक ही फेज में यात्रा 22 किलोमीटर का सफर तय ​करेगी। यात्रा सुबह 6 से लेकर 11 बजे तक पांच घंटे चलेगी। शुक्रवार शाम यात्रा का दूसरा चरण नहीं होगा। दौसा में भांडारेज के पास यात्रा का आज और कल रात्रि विश्राम होगा।

आज की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और वहां के कांग्रेसी विधायक भी शामिल होंगे।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

Exit mobile version