मुख्यमंत्री ने पूजन अर्चना कर भण्डारे में प्रसादी वितरित की

अपने-अपने जन्मदिन पर सभी से पौधरोपण करने की अपील
विदिशा :
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार पांच मार्च को अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पत्नि साधनासिंह के साथ विदिशा पहुंचकर बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजन-अर्चना कर मंदिर परिसर में जारी हवन यज्ञ में शामिल होकर आहूतियां दीं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ वाले गणेश मंदिर में आयोजित भण्डारे में पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे धर्माबलंवियों को भोजन-प्रसादी परोसी। इस दौरान सभी से उन्होंने संवाद भी किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया इसके उपरांत उन्होंने सामान्यजनों से अपने-अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए हरे-भरे पेड़ पौधे आवश्यक हैं।

इसलिए हर व्यक्ति को पौधरोपण जरूर करना चाहिए बल्कि पौधों को सुरक्षित रखने के लिए भी पहल करना चाहिए। मुख्यमंत्री चैहान ने कहा कि वृक्ष मानव सहित अन्य सभी के लिए जीवनभर देने का कार्य करते हैं। पेड़ हमं जीवन जीने के लिए आॅक्सीजन देते हैं वह हमारे जीवनदाता हैं। मुख्यमंत्री ने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीबों और किसानों की है। गरीब कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना के स्वरूप को रेखांकित करते हुए कहा कि अब लाडली लक्ष्मी कॉलेजों में पढ़ने जाएंगी तो उन्हें 25 हजार रूपये प्रदाय किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षणिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए फीस में पहले से छूट देने के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
साधु-संतो से आशीर्वाद प्राप्त किया– मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर बाढ़ वाले गणेश मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पधारे साधु-संतो ने फूल-माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदाय किया है। वहीं जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने भी भेंट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्नेही उपहार भेंट किए हैं। रक्तदान करने वालों का आभार माना- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में 371 यूनिट रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दूसरों की भलाई करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है और यदि जीवन बचाने के लिए हम रक्तदान करते हैं तो इससे बड़ा दान और क्या हो सकता है।
डीए में वृद्धि– मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में बाढ़ वाले गणेश मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबांधित करते हुए उन्होंने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि अप्रैल माह से बढ़ा हुआ डीए 31 प्रतिशत का भुगतान प्राप्त होगा। बाढ़ वाले गणेश मंदिर में आयाजित कार्यक्रम के अवसर पर सिलवानी विधायक रामपालसिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष तोरणसिंह दांगी, कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे, सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा, बासौदा विधायक लीना जैन, शमशाबाद विधायक राजश्रीसिंह, जिला क्राइसिस मेनेजमेंट समिति के सदस्यगण तथा पूर्व विधायकों के अलावा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।