भारत में 2 घंटे तक दिखाई दिया सूर्य ग्रहण, अगला सूर्य ग्रहण 2032 नवंबर माह में पड़ेगा

न्यूज़ डेस्क :

आज 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ा।  यह सूर्य ग्रहण भारत में 2 घंटे तक दिखाई दिया सूर्य ग्रहण 4:19 से शुरू हुआ जो कि सूर्य अस्त तक खत्म हुआ।  सबसे पहले सूर्य ग्रहण अमृतसर में देखा गया। 

भारत से पहले दुनिया भर के अनेक देशों में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक आज का सूर्य ग्रहण यूरोप नॉर्थ ईस्ट, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट वेस्ट एशिया में दिखाई दिया।  

इस बार दिवाली पर सूर्य ग्रहण और बुध गुरु शुक्र और शनि अपनी अपनी राशि में है। ऐसा योग 1300 सालो से नहीं बना और सूर्य ग्रहण का सूतक मंगलवार सुबह 4:00 बजे से ही लग गया था। आज का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई दिया,  सूतक के चलते दिवाली और गोवर्धन पूजा में एक दिन का गैप हो गया। गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी। 

2022 के बाद दिवाली और सूर्य ग्रहण का योग 2032 में नवंबर माह में बनेगा। हालांकि इस सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण भी पड़ेगा। जो अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।  

दीवाली जैसे बड़े त्यौहार पर सूर्य ग्रहण के होने से कई तरह की कन्फ्यूजन भी पैदा हो गए हैं। जैसे लक्ष्मी जी की चौकी कब  हटेगी। ग्रहण के समय खाने को सुरक्षित और पवित्र कैसे रखें। ग्रहण के समय राशियों पर कैसा असर रहेगा, ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कैसी सवधानियां रखनी चाहिए। 

सूर्य ग्रहण के समय क्या हम नॉर्मल ग्लासेस चश्मा या पुरानी एक्सरे फिल्म के द्वारा देख सकते हैं इस संबंध में भोपाल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पवन चौरसिया ने बताया कि नहीं हमें इन चीजों का उपयोग नहीं करना सूर्य ग्रहण की किरणें युवी करने हमारी आंखों को आंखों के पर्दे को जला सकती हैं हालांकि ऐसा हजारों में से किसी एक को ही होता है

Exit mobile version