पीड़ित मानवता की सेवा ही माधव सेवा है– जन चेतना मंच

आनंदपुर / विदिशा :
जिला की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सफ़ल शिक्षा समिति विदिशा द्वारा सामाजिक संगठन जन चेतना मंच के कार्यकर्ताओं का फूल माला से सम्मान किया गया। सफल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनोज कौशल सोनी ने बतलाया की जन चेतना मंच रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, असहाय व जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रतिदिन भोजन, वस्त्र वा निशुल्क शिक्षा, सहित पात्र व्यक्तियों को शासन की से जोड़ने का एक लंबे समय से जोड़ने का कार्य कर रही है। जिसके चलते ग्राम क्षेत्र में युवाओं का रुझान भी सामाजिक गतिविधियों में बड़ा है। इसलिए आज हमारी संस्था द्वारा जन चेतना मंच का सम्मान किया गया। दिव्यांग व्यक्तियों को विदिशा लेकर आए जन चेतना मंच के अध्यक्ष धर्मेंद्र पाटीदार ने बतलाया की संगठन अनेक क्षेत्रों में कार्य करता है। सबसे कम समय में 500 कार्यक्रम पूर्ण करने का गौरव भी प्राप्त कर चुका है।

आज भी संगठन के नेतृत्व में दो निजी चार पहिया वाहनों से तकरीबन 18 दिव्यांग व्यक्तियों को संगठन विदिशा लेकर जिला चिकित्सालय आया था। जिनका जांच उपरांत दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए गए। ज्ञात हो की संगठन विगत दो वर्षों से जिलाभर से दिव्यांग व्यक्तियों को विदिशा लेकर प्रमाण पत्र, बस व ट्रेन यूनिक कार्ड बनवाने का कार्य कर रहा है। आज संगठन का 19 वा चक्कर है। जिनमे सिरोंज शमसबाद आनंदपुर बीजूखेड़ी सहित करीब एक दर्जन ग्रामों से दिव्यांग व्यक्ति संगठन के मीडिया प्रभारी समंदर सिंह जादौन के नेतृत्व में विदिशा लेकर आए थे। प्रमाण पत्र के अतिरिक्त संगठन द्वारा इनकी पेंशन में नाम जुड़वाना और बसों में 50 फीसदी किराया कम करवाना भी संगठन के उपलब्धिपूर्ण कार्य हैं।