भारत जोड़ो यात्रा: लंच ब्रेक में राहुल गांधी किसानों से चर्चा करेंगे, लेंगे फीडबैक

न्यूज़ डेस्क :

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज 11वां दिन है। आज यात्रा 23 किलोमीटर का सफर तय ​करेगी। राहुल गांधी लंच ब्रेक के दौरान किसानों के साथ चर्चा करेंगे। इसके लिए कई इलाकों से चुनिंदा किसान पहुंचेंगे। स्थानीय किसानों की समस्याओं पर राहुल चर्चा करेंगे।

किसानों की समस्याएं जानेंगे राहुल
राहुल गांधी राजस्थान में यात्रा एंट्री करने के बाद पहली बार किसानों के साथ ग्रुप में चर्चा करेंगे। राहुल रोज यात्रा में समाज के अलग-अलग तबकों के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं, उनका समाधान और सरकार के कामकाज पर राय जान रहे हैं।

आज राहुल गांधी किसानों के बीच पहुंचकर उनके सुझाव जानेंगे। किसानों से मिले जमीनी फीडबैक के आधार पर राहुल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश देंगे।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

Exit mobile version