राजस्थान में पहला दिन भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने टोकाटाकी कर रहे विधायक को फटकारा, गहलोत बोले- राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे भारत जोड़ो यात्री

न्यूज़ डेस्क :

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन है। सोमवार सुबह करीब 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा शुरू हुई। काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर के सफर के साथ यात्रा का पहला फेज पूरा हो गया। फिलहाल ब्रेक चल रहा है, साढ़े तीन बजे दिन का दूसरा चरण शुरू होगा।

भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के सेशन में जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकार दिया। राहुल गांधी यात्रा में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार टोकाटाकी की तो वे नाराज हो गए। राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। रफीक खान को फटकारने का यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया।

जयराम बोले- मोदी की नीति से भारत टूटने का खतरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी की नीयत और नीति के कारण भारत टूटने का खतरा बढ़ रहा है। विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा है। राजनीतिक तानाशाही तीसरा बड़ा खतरा है। इन तीन खतरों का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, इसका चुनावों में फायदा जरूर हो सकता है।

रमेश ने कहा कि कांग्रेस वर्ड पर हमें पेटेंट करवाना चाहिए था, यह गलती हमारी है। आज देखिए कितनी कांग्रेस खड़ी हो गई है देश में कांग्रेस नाम से। वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस। कांग्रेस काे इससे नुकसान हुआ है।

गहलोत बोले- राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे भारत जोड़ो यात्री
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे यात्री राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे। बेरोजगारी से युवा परेशान है। समय रहते केंद्र सरकार बेरोजगारी, महंगाई को कंट्रोल करें। यात्रा इसी वक्त पर हो रही है, जब पूरा देश चिंतित है। यात्रा सम्पन्न होने के साथ फिर शुरू होगी। देश का आम आदमी यात्रा का साथ दे रहा है।

यात्रा से जुड़े 8 बड़े अपडेट

Exit mobile version