भारत जोड़ो यात्रा का 7वा दिन : टी ब्रेक में बच्चों के संग झूमे राहुल गांधी, करेंगे महाकाल के दर्शन

उज्जैन डेस्क :

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को सातवां दिन है। यात्रा सुबह सांवेर से शुरू हुई। यात्रा उज्जैन जिले में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी दोपहर बाद बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। साथ ही बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर उज्जैन में भी तैयारी कर ली गई है।

भारत जोड़ो यात्रा का उज्जैन के रास्ते में मयंक जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ। यहां राहुल गांधी ने श्री राम कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल खरसौद खुर्द बड़नगर के बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य को लेकर बात भी की।

मंगलवार को यात्रा की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। इससे पहले सोमवार को इंदौर में राहुल गांधी ने यात्रा निकालकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

यात्रा के अपडेट्स…

– राहुल गांधी और कमलनाथ गर्भगृह में महाकाल दर्शन करेंगे। अन्य 4-5 नेताओं को नंदी हाल तक लाया जाएगा। इसकी पुष्टि उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने की।

– टी ब्रेक के दौरान राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने युवाओं के साथ डांस किया।

– राहुल गांधी दोपहर करीब 3 बजे उज्जैन के तपो भूमि में जैन संत प्रज्ञा मुनि सागर का आशीर्वाद लेंगे। वे यहां महावीर स्वामी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण भी करेंगे।

– निनोरा के पास बलराम जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ।

Exit mobile version