कलेक्ट्रेट में बनेगा ‘‘जन अभिलाषा केन्द्र‘‘कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अभिनव पहल

श्योपुर :-
कलेक्ट्रेट स्थित जन सुविधा केन्द्र अब जन सुविधा सह जन अभिलाषा केन्द्र के रूप में काम करेगा। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की इस अभिनव पहल से अब आमजन को अपनी मांगों एवं समस्याओं के लिए यहां-वहां भटकना नही पडेगा। कलेक्ट्रेट स्थित मैन गेट के पास बना जन सुविधा केन्द्र अब जन अभिलाषा केन्द्र के नाम से स्थापित किया जावेगा और शासकीय अवकाश को छोडकर प्रतिदिन कार्यरत रहेगा। इस जन अभिलाषा केन्द्र में अपनी मांगों एवं समस्याओ के लेकर आने वाले लोगों के आवेदन प्राप्त किये जावेगें।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि जन सुविधा सह जन अभिलाषा केन्द्र में प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक आमजन से आवेदन प्राप्त किये जावेगें। मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों पर की गई कार्यवाही का संबंधित अधिकारियो से फॉलोअप किया जावेगा।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि लोग अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को देने के लिए शहर सहित दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रो से आते है। कभी-कभी प्रशासनिक कार्यो से बाहर होने अथवा ग्रामो मे भ्रमण होने या अधिकारियों के बैठक में होने के कारण उन्हे इंतजार करना पडता है। इस कारण लोगों का समय एवं पैसा अनावश्यक खर्च होता है और लोगो को तात्कालीक रूप से मदद मिलने में भी कठिनाई आती है। लोगों को पात्रता अनुसार उनकी मांगों एवं समस्याओ के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट भवन के मैन गेट पर जन सुविधा सह जन अभिलाषा केन्द्र की शुरूआत की जा रही है। उन्होने बताया कि जन अभिलाषा केन्द्र में प्राप्त होने वाले आवेदनों की मॉनीटरिंग नियमित रूप से की जावेगी।
दफ्तरो की जानकारी से संबंधित फ्लैक्स भी लगेगाजन सुविधा सह जन अभिलाषा केन्द्र पर संयुक्त कलेक्टोरेट भवन में संचालित तमाम दफ्तरों के संचालन के संबंध में जानकारी प्रदर्शित करता हुआ एक फ्लैक्स भी लगाया जावेगा। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कलेक्ट्रेट में आने वाले आमजनों की सुविधा के लिए जन अभिलाषा केन्द्र पर फ्लैक्स लगाया जावे कि कौन से विभाग का कौन सा दफ्तर किस कक्ष में संचालित है। जिससे लोगों को दफ्तरों में आने-जाने में कोई परेशानी ना हो। उन्होने निर्देश है कि कलेक्ट्रेट में लगने वाले सभी दफ्तरों पर नाम एवं कक्ष क्रमांक सुस्पष्ट अक्षरो में लिखाया जावे। जन अभिलाषा केन्द्र पर लगाये जाने वाले फ्लैक्स में कलेक्टोरेट भवन में संचालित विभागों के दफ्तरों के कक्ष क्रमांक तथा उनके प्रथम एवं द्वितीय तल पर संचालित होने की जानकारी प्रदर्शित की जावेगी