विदिशा

राहत राशि मिलने पर कृषकों ने धन्यवाद ज्ञापित किया

विदिशा :

ओलावृष्टि से क्षति हुई फसलों की राहत राशि आज प्राप्त होने पर एनआईसी में मौजूद उनारसीकला ग्राम के पीड़ित कृषकों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक रही थी। संकट की इस घड़ी में शासन प्रशासन के द्वारा शीघ्र मिली राहत राशि प्राप्ति के उपरांत मौजूद कृषकों ने मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन के प्रति साधुवाद व्यक्त किया।             

   उनारसी कला के कृषक राजेश कुमार सेन,  सुरेन्द्रसिंह यादव,  विवेक जैन,  राजेन्द्र विश्वकर्मा और ग्राम छोटी राघौगढ़ के कृषक मलखानसिंह यादव ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति धन्यवाद देते हुए ग्राम उनारसी कला के कृषक सुरेन्द्रसिंह यादव ने जिला प्रशासन की टीम को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जहां रात्रि में ओलावृष्टि से फसलों को क्षति पहुंची थी। जिसकी सूचना मिलने पर दूसरे दिवस ही प्रातः काल विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर द्वारा क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया गया था। और आज गुरूवार को मुख्यमंत्री द्वारा राहत राशि का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के वन क्लिक के  तुरंत बाद ही उन्हें सहायता राशि मिलने का मैसेज भी प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!