कांग्रेस का डरो मत कैंपेन शुरू: केंद्र सरकार का पुतला जलाया, कहा- तानाशाह है मोदी सरकार

सीहोर डेस्क :

जिला कांग्रेस ने डरो मत कैंपेन शुरू कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर के निर्देशानुसार पूरे जिले के ब्लाकों में डरो मत के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसी श्रेणी में रविवार को तहसील चौराहा स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालीपटटी बांधकर हाथों में राहुल गांधी के फोटो एवं लोकतंत्र का कालादिवस वाली तख्तियां लेकर मौन धारण किया। जिस के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहा पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

विरोध प्रदर्शन के बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रुकमणी रोहिला ने कहा कि शासन तानाशाह हो गया है जिसको चाहा जेल में डाल दिया, जिसका चाहा मर्डर कर दो, मोदी जी ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है कांग्रेस यह सहन नहीं करेगी।

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह दांगी ने कहा, लोकतंत्र की हत्या की जा रहा है लोगों को महंगाई से राहत नहीं दी जा रही है। हिन्दुस्तान में तानाशाह कानून चल रहा है। इस शासन में कोई सुरक्षित नहीं है। इसका उदाहरण ही है कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की सदस्यता ही समाप्त कर दी है। अटल सरकार के शासनकाल में भी विपक्ष को सम्मान दिया जाता था लेकिन अब केवल तानाशाही का रवैया अपनाया जा रहा है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

युवा कांग्रेस नेता निशांत वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस से डर गई है, जिस कारण कांग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कांगेस कार्यकर्ता डरते नहीं है हम देश के लिए लोकतंत्र के लिए लड़ते रहेंगे।

Exit mobile version