उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा, हरियाणा में डिप्टी CM के काफिले का एक्सीडेंट, कानपुर में फ्लाइट्स कैंसल

नई दिल्ली डेस्क :

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह विजिबिलिटी बेहद कम रही। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले कुछ दिन इन राज्यों में काफी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं हरियाणा में कोहरे की वजह से डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार सुबह एक बस रेलिंग तोड़कर 10 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। उधर, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी सिर्फ कुछ मीटर ही थी। इसका वीडियो पैसेंजर ने शेयर किया है। कानपुर में भी कोहरे को देखते हुए 4 फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं।

राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है, यहां कई इलाकों में AQI अब भी खराब कैटेगरी दर्ज किया गया है।

दिल्ली में मंगलवार सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट कर अलर्ट जारी किया है। कहा कि फिलहाल सभी उड़ानें सामान्य हैं। पैसेंजर्स से अनुरोध है कि वह फ्लाइट की जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें। दिल्ली में अगले 3 दिन घना कोहरा देखने को मिलेगा। तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। एयर क्वालिटी गंभीर कैटेगरी है। सोमवार शाम 6 बजे के करीब आनंद विहार इलाके में AQI 444 दर्ज किया गया जो कि गंभीर में कैटेगरी आता है।

सबसे पहले कुछ तस्वीरें देखें…

ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे के बाद घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू किया।

UP में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा रहा। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बस रेलिंग तोड़कर 10 फीट नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। लखनऊ-कानपुर में सुबह विजिबिलिटी 20 फीट से भी कम रही। कोहरे का असर फ्लाइट से लेकर ट्रेन सफर में दिखाई दे रहा है। 

हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के काफिले की गाड़ी का हिसार के ढंढूर-अग्रोहा के बीच एक्सीडेंट हो गया। हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। उस समय डिप्टी CM हिसार से सिरसा जा रहे थे। हादसे की वजह धुंध थी। हरियाणा में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा   

पंजाब में अमृतसर, चंडीगढ़, जालंधर समेत कई शहरों में घना कोहरा रहा। आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने घने कोहरे और कम विजिबिलिटी की बात कही है। जालंधर में मंगलवार को विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के चलते आज भी विजिबिलिटी काफी कम रही।

Exit mobile version