लटेरी के जंगल में वन विभाग और लकड़ी चोरों के बीच संघर्ष: लकड़ी छोड़कर भागे चोर, तीन वन कर्मी घायल

लटेरी डेस्क :

लटेरी के जंगल में सागौन की लकड़ी काट कर ले जा रहे लकड़ी चोरों को वन विभाग के अमले ने घेर लिया। जिसके बाद वन विभाग और लकड़ी चोरों के बीच संघर्ष हो गया। लकड़ी चोरों ने गोफान से हमला कर रहे थे। वन विभाग के कर्मचारी गोफन से हुए हमला से बचते हुए मोर्चा संभाले हुए थे।

बताया जा रहा है 40 से ज्यादा लकड़ी चोर मोटरसाइकिल से लटेरी के जंगल से लकड़ी चोरी करके ले जा रहे थे। वन विभाग को सूचना मिली थी तो मक्सूदनगढ़ के पास लकड़ी चोरों को घेर लिया। इसी दौरान लकड़ी चोर वन विभाग की घेराबंदी देखकर गोफान से हमला करने लगे। वहीं वन विभाग के कर्मचारी भी गोफन का जवाब पत्थर से देने लगे।

हालांकि वन विभाग का कम फोर्स था। थोड़ी देर बाद आसपास के इलाके की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद लकड़ी चोर भाग गए। वन विभाग के अमले ने सागौन की लकड़ी की सिल्लिया बरामद कर ली। इस हमले में तीन वन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग के कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Exit mobile version