गर्मी किया बेहाल, स्कूलों के समय में बदलाव: कलेक्टर ने दिए आदेश, सुबह 7:30 से 12:30 तक संचालित होंगे स्कूल

विदिशा डेस्क :

विदिशा में पिछले कुछ दिनों से जिले में गर्मी तेजी से बढ़ी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले समय में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। बढ़ती गर्मी को लेकर अभिभावक स्कूल समय को बदलने की मांग कर रहे थे। बढ़ती गर्मी को लेकर बुधवार को कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

पिछले 1 सप्ताह से विदिशा जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, तापमान मैं लगातार वृद्धि हो रही है जिसके चलते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है दोपहर के समय सड़कें सुनसान हो जाती हैं। जब दोपहर में पारा चरम पर होता है तब कई स्कूलों की छुट्टी होती है जिसके कारण तेज धूप में बच्चे घर लौटते हैं उनके अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान थे।

उन्होंने मांग की थी कि स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए। जिसको लेकर बुधवार को कलेक्टर उमा शंकर भार्गव ने स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाएं, स्कूलों को सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है।

Exit mobile version