जयपुर

ब्रेकिंग न्यूज़- पुलिस ने डकैत का एनकाउंटर किया, एक की मौत: बाकी डकैत खेतों में भागे

जयपुर डेस्क :

सीकर में सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने एक डकैत का एनकाउंटर कर दिया। वहीं, दूसरा डकैत को भी गोली लगी है। पुलिस को सर्च अभियान में खून के निशान मिले हैं। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि दूसरा डकैत घायल है। घटना फतेहपुर क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार- चुरू जिले के डूंगरगढ़ तहसील के मोमासर गांव में 6 डकैत एक सुनार की दुकान में डकैती का प्रयास कर रहे थे। जब वे ताले तोड़ रहे थे तो 3-4 राहगीर मौके से गुजरे। इन्हें डकैतों ने बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक वहां से गुजरा। उसने चिल्लाना शुरू किया तो डकैत भाग निकले। इस बीच राहगीरों और ट्रैक्टर चालक ने डूंगरगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी। डूंगरगढ़ पुलिस ने डकैतों के रामगढ़ की तरफ भागने की जानकारी रामगढ़ पुलिस को दी।

रामगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी की तो रामगढ़ ढांढण जाने वाली सड़क पर डकैतों और रामगढ़ पुलिस का आमना-सामना हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली। मुठभेड़ में एक डकैत मारा गया। वहीं, एक घायल हो गए। दूसरे डकैत कैंपर गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में जा घुसे। जिसके लिए सर्च अभियान किया जा रहा है।

सूचना के बाद एडिशनल एसपी राजेंद्र कुमार, फतेहपुर डीएसपी राजेश कुमार विद्यार्थी, रामगढ़ थाना अधिकारी हेमराज मीणा समेत फतेहपुर, चुरू, राजगढ़, रतनगढ़, सुजानगढ़ के थानों की पुलिस भी रामगढ़ पहुंच गई। पुलिस अधिकारी गांव के लोगों से लोगों के बारे में जानकारी ले रही है।

12 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी

घटना के बाद पुलिस ने 12 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी की है। सड़क पर आ जा रहे राहगीरों और वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की जा रही है। पुलिस डकैतों के दिखने पर सूचना देने की अपील कर रही है। ग्रामीण भी डकैतों को ढूंढने में पुलिस की मदद कर रहे है। सरपंच अनिल पूनिया समेत युवा निजी वाहनों से डकैतों की तलाश कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!