सिंधिया के क्रिकेट में करारे शॉट से बीजेपी कार्यकर्ता का सिर फूटा: अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क :

रीवा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्रिकेट खेला। इस दौरान उनके एक शॉट से गेंद भाजपा कार्यकर्ता से सिर पर जा लगी। इससे विकास मिश्रा नाम के कार्यकर्ता का सिर फूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कार्यकर्ता दीनदयाल मंडल का उपाध्यक्ष है।

सिंधिया बुधवार को MPCA के मैदान का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट भी खेला। अस्पताल में कार्यकर्ता के हालचाल जानने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा पहुंचे।

Exit mobile version