बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सिरोंज में सभा: मंत्री प्रहलाद पटेल ने की तैयारियां की समीक्षा

सिरोंज डेस्क :

2 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सिरोंज आ रहे हैं। आमसभा की तैयारियां की समीक्षा करने सोमवार दोपहर मंत्री प्रहलाद पटेल सिरोंज पहुंचे। मंत्री पटेल का स्वागत विधायक उमाकान्त शर्मा और युवा मोर्चा ने ने किया।

प्रहलाद पटेल ने लोकसभा चुनाव संचालन टोली के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पार्टी अधिकतम मतदान की बात करती है, इसके लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहें। मंत्री प्रहलाद पटेल ने 2 मई की जेपी नड्डा की सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की है।

प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाई। कांग्रेस पिछड़ों का हिस्सा मुसलमानों को देना चाहती है। कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति ही करती रही है। देश की संपत्ति पर पहला हक कांग्रेस की नजर में मुसलमानों का है। पर मोदी जी का स्पष्ट विजन है कि देश की संपत्ति पर पहला हक गरीबों का है।

कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी बहुसंख्यक समाज का हिस्सा अपने चहेतों को देना चाहती है, जो हमेशा से देश विरोधी मानसिकता रखते हैं।

वोटिंग पर पटेल बोले कि गरमी का मौसम, शादियों की तारीखों के कारण कम मतदान हुआ है। कांग्रेस की निष्क्रियता के कारण भी मतदान कम हुआ है। भाजपा सौ प्रतिशत मतदान की बात करती है, और इसके लिए प्रयासरत है।

कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल

मंत्री प्रहलाद पटेल और सिरोंज विधायक उमाकान्त शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस किसान संघ के प्रदेश मंत्री रमाकांत शर्मा, गरेठा मंडलम अध्यक्ष रघुवीर पटेल, रामदयाल अहिरवार और महानवादी पार्टी के नेता चेन सिंह कुशवाह ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

Exit mobile version