विदिशा

बासौदा में बाइक चालक ट्रेक्टर ट्रॉली में घुसा: गंभीर, रूप से घायल, अस्पताल में मौत

विदिशा डेस्क :

त्योंदा रोड पर ग्राम स्वरुप नगर में केंद्रीय विद्यालय के पास एक बाइक ट्रेक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। बाइक चालक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौत हो गई है। दुर्घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।

ग्राम बसरिया निवासी निरंजन पुत्र दारू सिंह अहिरवार (35) अपने दो रिश्तेदारों के साथ घटेरा के रास्ते पर से ग्राम सनई की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मॉडल स्कूल के पास बाइक चालक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे घुस गया। घटना में निरंजन अहिरवार को सिर और मुंह में गंभीर चोटें आईं हैं, वहीं एक पैर भी टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को ऑटो में बैठाकर राजीव गांधी सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!