भारत जोड़ो यात्रा : राहुल की यात्रा में महिला शक्ति उमड़ी: बहन प्रियंका गांधी और भांजी ​मिराया भी चल रही हैं साथ (देखें तस्वीरें)

न्यूज़ डेस्क :

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आज केवल महिलाओं को चलना था, लेकिन यात्रा की शुरुआत के बाद महिला शक्ति पदयात्रा को मिक्स कर दिया गया, अब पुरुष यात्री और महिलाएं साथ चल रही हैं। प्रियंका गांधी और उनकी बेटी मिराया भी यात्रा में उनके साथ चल रही हैं। प्रियंका गांधी और उनकी बेटी रविवार शाम भी यात्रा में जुड़ी थीं। राहुल की यात्रा में सचिन पायलट के समर्थक कटआउट लेकर चल रहे हैं।

यात्रा में लगातार सेलिब्रिटी जुड़ रहे
राहुल गांधी की यात्रा में लगातार सेलिब्रिटी जुड़ रहे हैं। रविवार को एक्ट्रेस दिगंगना सूर्यवंशी और एक्टर सिद्धार्थ तंबोली राहुल गांधी के साथ यात्रा में चले। इससे पहले मध्यप्रदेश में भी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर यात्रा में चलीं थीं। कई दूसरी एक्ट्रेस और एक्टर्स भी राहुल गांधी की यात्रा में जुड़ चुके हैं।

आसपास के जिलों से पहुंचीं महिलाएं
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों की महिलाएं पहुंचीं हैं। कांग्रेस नेताओं को इसके लिए क्षेत्रवार महिलाओं को पदयात्रा में लाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

Exit mobile version