रविवार को भी खुलेंगे जिले के बैंक: हजारों महिलाओ ने नहीं कराए बैंक खाते अपडेट

विदिशा डेस्क :

प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना चलाई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे, और यह राशि उनके बैंक खातों में 10 जून से डालने का काम शुरू होगा।

जिले की 271000 महिला हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलना है। लेकिन विदिशा जिले की 26600 से ज्यादा महिलाओं ने अपने बैंक खातों को अपडेट नहीं कराया है। जिसके चलते महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं आ पाएगी।

शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में लाडली बहना योजना को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें जिले की महिलाओं के बैंक खातों को अपडेट कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।

जिला पंचायत अधिकारी डाॅ. योगेश तुकाराम भरसट ने बताया कि जिले की 26 हजार महिलाओं ने डीबीटी नहीं किया है। वहीं, कई महिलाओं ने बैंक में फॉर्म जमा किए है, लेकिन तकनीकी खामी के चलते उनके बैंक खाते से आधार लिंक नहीं हो पाया। महिलाओं के बैंक खातों को अपडेट कराने के लिए 5 तारीख तक का समय दिया गया है इसलिए अवकाश के दिनों में भी बैंक खुले रहेंगे ताकि महिलाएं अपने बैंक खातों को अपडेट करा सके इसके साथ ही हमारे पूरे जिले का अमला इस काम में लगा हुआ है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका घर-घर जाकर महिलाओं को बैंक खाते अपडेट कराने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं ताकि महिलाएं समय से अपने बैंक खाते अपडेट करा ले। प्रदेश सरकार 10 जून से महिलाओं के खातों में राशि डालने का काम शुरू होगा।

Exit mobile version